Skip to main content

Posts

Showing posts with the label online study news

Taza khabar: सपा विधायक रागिनी सोनकर ,का विधानसभा में तूफानी भाषण महिला आरक्षण पर

 उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज उस समय हलचल मच गई जब समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर ने विधानसभा में जोरदार और भाषण दिया। उनके इस भाषण ने न सिर्फ सत्ता पक्ष को घेरा बल्कि पूरे सदन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर भी उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके अंदाज की चर्चा कर रहे हैं।  उत्तर प्रदेश विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के गिरने के विरोध में लाए गए निंदा प्रस्ताव का समाजवादी पार्टी ने जोरदार विरोध किया। समाजवादी पार्टी विधायक रागिनी सोनकर ने साफ तौर पर कहा कि 2023 में लाए गए महिला आरक्षण विधेयक का तमाम राजनीतिक दलों ने समर्थन किया था। इसके आधार पर यूपी की वर्तमान विधानसभा में सीटों की संख्या के आधार पर 50 फीसदी आरक्षण घोषित कर दीजिए। विपक्ष आपके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी संसद में नेहरू को कोसती है। विधानसभा में नेताजी को कोसते हैं। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। महिलाएं पंचायत का नेतृत्व कर रही थीं। उसी पंचायत चुनाव को भाजपा की सरकार नहीं कर पा रही थी  यह इनका जोरदार भाषण महिला आरक्षण के ल...

Ai ,से पढ़ना हुआ आसान 2026 :घर बैठकर कैसे बने टॉपर

 Ai से पढ़ना आसान हो गया है,आज के समय में शिक्षा का महत्व बदल रहा है। पहले पढ़ाई का मतलब स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थानों तक सीमित माना जाता था। जो छात्र किसी कारण से स्कूल या कॉलेज नहीं जा पाते थे, उनकी पढ़ाई अक्सर रुक जाती थी। लेकिन अब तकनीक के विकास ने इस समस्या को काफी हद तक दूर कर दिया है। विशेष रूप से Artificial, Intelligence के आने से पढ़ाई पहले से कहीं अधिक आसान और सरल हो गई है। बस यह समझ लीजिए कि अपने दिमाग को एकत्रित करके अगर पढ़ाई करते हैं तो मायने नहीं रखना की आप कहां से पढ़ाई किए हैं,अब छात्र घर बैठे ही पढ़ाई कर सकते हैं, अपने विषयों को समझ सकते हैं और सही मार्गदर्शन के साथ टॉप करने का लक्ष्य भी हासिल कर सकते हैं। एआई तकनीक ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत की है, जिससे लाखों छात्रों को फायदा मिल रहा है। और लाखों लोग अपना सवाल आसानी के साथ ऑनलाइन के जरिए ढूंढ पा रहे हैं। इतना सुविधा होने पर भी अगर कोई बोले मैं पढ़ नहीं पा रहा हु तो समझ लीजिए उसकी पढ़ाई में इटरेस्ट नहीं है। Ai क्या है पढ़ाई में कैसे मदद करता है:  एआई यानी आर्टिफिशियल, इंटेलिजेंस एक ऐस...